Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पिछले ढाई दशक से पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके शेख अलाउद्दीन की सड़क दुर्घटना में मौत

सरायकेला : पिछले ढाई दशक से पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके शेख अलाउद्दीन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद सरायकेला खरसावां के मीडिया कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है। मंगलवार दोपहर पत्रकार शेख अलाउद्दीन सरायकेला मुख्यालय से रिपोर्टिंग के लिए अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी बीच दुगनी सीआरपीएफ कैंप के नजदीक बैगनबाडी के पास फ्लाइंग ऐश लदे वाहन ने टक्कर मार दी।

घटना में शेख अलाउद्दीन के दोनों पैर कुचल गया था और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *