Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तामुलिया पंचायत में ₹4.84 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

15वें वित्त आयोग अंतर्गत जिला परिषद सरायकेला-खरसावां द्वारा संचालित योजना के तहत तामुलिया पंचायत के डोबो फुटबॉल मैदान से लेकर भीष्म सिंह के घर तक लगभग 500 फीट लंबी पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य ₹4,84,000 की लागत से बनेगी और दो माह के भीतर पूर्ण किया जाएगा।

शिलान्यास समारोह में ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने विधायक व ज़िप सदस्य पिंकी लायेक का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, पंचायत मुखिया रतनी सिंह, पूर्व मुखिया हरेंद्र सिंह, संतोष महतो, नवीन महतो, प्रमोद गोराई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जिप सदस्य पिंकी लायेक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति को तेज़ किया गया है और स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सभी स्तरों पर कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *