Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, मिलती रहेगी 300 रुपये की छूट

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की छूट मिलती रहेगी। 1 अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन से ही कई नियमों में बदलाव भी होने वाले हैं। इनमें से एक अहम बदलाव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) से जुड़ा है।बता दें कि सब्सिडी (Subsidy) की ये छूट 31 मार्च 2024 तक के लिए थी लेकिन हाल ही में सरकार ने इस राहत को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। यह नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2024 से ही लागू हो जाएगा।

2024-25 के लिए सरकार का बजट
बता दें कि लाभार्थी वर्ग को एक साल में 12 रिफिल प्रोवाइड की जाती है। इसके तहत 300 रुपये प्रति 14.2 KG सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। इस तरह, सामान्य ग्राहकों के मुकाबले उज्जवला लाभार्थियों को सिलेंडर 300 रुपये सस्ता मिलता है। बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार का कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा।

मई 2016 में हुई शुरुआत
ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर सरकार ने मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की।इस योजना के 1 मार्च, 2024 तक 10.27 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं। बता दें कि भारत अपनी LPG आवश्यकता का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के उपभोक्ताओं की औसत LPG खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल से 29 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 के लिए आनुपातिक रूप से 3.87 रिफिल (जनवरी 2024 तक) हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *