Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने के इच्छुक दिल्ली और अहमदाबाद के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, जल्द ही शुरु होगा दिल्ली-अयोध्या और अहमदाबाद-अयोध्या के बीच विमानों का संचालन

रांची/: अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने के इच्छुक दिल्ली और अहमदाबाद के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. जल्द हीं दिल्ली-अयोध्या और अहमदाबाद-अयोध्या के बीच विमानों का संचालन शुरु किया जाएगा. इस को लेकर IndiGo Airlines की ओर से जानकारी साझा की गई है. जिसमें कहा गया है कि इंडिगो अयोध्या हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन करने वाली पहली एयरलाइन कंपनी होगी.

 

जनवरी से शुरु होगी कमर्शियल फ्लाइट
अयोध्या से विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) 30 दिसंबर से विमानों का परिचालन शुरु करेगी. इंडिगो की फ्लाईट 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली उद्घाटन उड़ान भरेगी. ऐसे में अगर आप दिल्ली या अहमदाबाद से अयोध्या का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेन और बस के अलावा फ्लाइट भी आपके लिए एक विकल्प हो सकती है. अयोध्या के लिए अपनी कॉमर्शियल फ्लाइट सर्विस 6 जनवरी से शुरू की जाएगी. इसका किराया 7799 रुपए रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *