Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में भाजपा के परिवर्तन सभा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री, उमड़ी भीड़, सरकार पर साधा निशाना

सरकार अभिजीत कंपनी खोले, अन्यथा किसानो को जमीन वापस करे, नहीं तो मैं स्वयं बैठूंगा धरना पर-अर्जुन मुंडा

खरसावां कुचाई के बिरसा स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की खरसावां विधानसभा के परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। परिवर्तन सभा में मैं हजारों की संख्या से भीड उमड़ी।सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार अभिजीत कंपनी को खुलवाने के बजाय नीलामी करवा रही है। लोहा की चोरी करवा रहा है। अगर कंपनी की नीलामी होगी तो किसानों को जमीन वापस मिलना चाहिए। यह सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए। किसानों को फिर से जमीन वापस मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जमीन वापस नहीं देगा तो अर्जुन मुंडा स्वयं वहां पर धरना पर बैठेगा। सरकार कंपनी को चालू करके किसानों को नौकरी दे।किसानो की जमीन भी गया, कंपनी भी गया।सरकार क्या कर रही है?

श्री मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों की बहुत बात कर रही है। मैया योजना के नाम पर माता बहनों की बात बहुत कर रही है। लेकिन आदिवासियों को ठगने, सम्मान में ठेस पहुंचाने का कामकर रही है। आदिवासी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सबसे बड़ा उदाहरण है।पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार द्वारा निकाले गए मैया सम्मान यात्रा पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सरकारी राशि का बंदर बांट है राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। जनता त्राहिमाम कर रही है और सरकार बंसी बजा रही है। राज्य की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है और यह भीड़ बता रही है कि राज्य में परिवर्तन होकर रहेगा। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भी हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना सदा और कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है मैया सम्मान यात्रा एक दिखावा है सरकार के नीतियों की वजह से हर वर्ग त्राहिमाम कर रही है।

खरसावां विधानसभा की जनता मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है उन्होंने भी अभिजीत कंपनी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन किया और कहा यदि सरकार किसने की जमीन वापस नहीं करती है तो पुरजोर आंदोलन किया जाएगा। परिवर्तन सभा में युवाओ ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पुर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जवाहरलाल बानरा, अरविंद सिंह,भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा नेत्री रितिका मुखी, विश्वजीत प्रधान, जिप झिगी हेमब्रम, जिप सावित्री बानरा, खरसावां प्रमुख मनिंदर जामुदा,सत्येंद्र कुम्हार, लुबूराम सोय,आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस के शासन काल में हुआ था खरसावां व गुवा गोलीकांड,अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस व झामुमो की तिखि आलोचना करते हुए कहां कि कांग्रेस के शासन काल में ही खरसावां व गुवा गोलीकांड हुआ। कांग्रेस की तत्कालिन सरकार ने ही आदिवासियों के उपर गोली चलवाया था। कोल्हान की रक्त रंजीत इतिहास को अंजाम देने वाले कांग्रेस पार्टी या उसके सहयोगी झामुमो कभी भी आदिवासियों की हितैसी नहीं हो सकती। झामुमो में झारखंड आंदोलनकारियों का मान सम्मान नहीं है। क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे। इन्हें बेइज्जत कर सत्ता से निकाला गया। राज्य सरकार ऊपरी मन से आदिवासियत की बात करती है, लेकिन यहां पर आदिवासी ही सुरक्षित नहीं है।

हेमंत सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल ढकेला – गोस्वामी

परिवर्तन जन सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमन्त सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल ढकेल दिया है। सर्बत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है। झामुमो नेताओं के संरक्षण में बालु का अवैध खनन एवं तस्करी हो रहा है। विकास योजनाओं में कमीशन वसुले जा रहे हैं। अब तो सरकार राज्य में माटी, रोटी एवं बेटी की सुरक्षा देने में भी बिफल हुई है। परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अभूतपूर्व जन समर्थन ने झामुमो गठबंधन सरकार के खिलाफ जनता के भारी गुस्से को दर्शाता है। जनता सत्ता परिवर्तन का मुड बना चुकी ही है।आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *