Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा का आंसर की jssc.nic.in पर जारी, जानें कैसे चेक कर सकेंगे आप आंसर की

JSSC CGL Answer Key : झारखंड सीजीएल की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को पूरे राज्य में आयोजित हुई थी, जिसके लिए 6 लाख से भी ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया था, और अब सभी उम्मीदवारों को बेसब्री से परीक्षा के परिणाम का इंतजार है. बता दें कि परिणामों से पहले जेएसएससी की तरफ से एक आंसर की शेयर की जाएगी जिसके बाद कुछ दिनों के लिए एक ऑब्जेक्शन विंडो ओपन रखा जाएगा और इसके कुछ दिन बाद ही परिणाम आएगा।

ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है की आज सीजीएल परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया जाएगा.कब आएगा JSSC CGL का आंसर की?जेएसएससी ने कल एक प्रेस कांफ्रेंस रखी थी जहां जेएसएससी के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी की आज यानि 26 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का आंसर की जारी हो जाएगा. आंसर की आपको jssc.nic.in पर मिल जाएगा.

कैसे डाउनलोड करें JSSC CGL का Answer Key?

1. सबसे पहले jssc.nic.in पर जाएं.

2. “What’s new” के सेक्शन में जाकर आंसर की के लिंक पर क्लिक करें.

3. लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में आंसर की पीडीएफ के फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगा।

कब तक आएगा JSSC CGL परीक्षा का परिणाम?

जेएसएससी द्वारा बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में आयोग के तरफ से दी गई जानकारियों के अनुसार, सीजीएल परीक्षा के ओएमआर शीट की स्कैनिंग 3 से 4 दिनों में शुरू होगी और ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि 15 से 20 अक्टूबर तक इस परीक्षा का परिणाम आ सकता है. बता दें कि रिजल्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है और इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *