Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में राज्यपाल राधा कृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे कृषि मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ। विकसित गांव __ विकसित भारत थीम पर किसान समागम 1 जनवरी को

खरसावां के गोंडपुर मैदान में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 1 जनवरी 2024 को किसान समागम, कृषि मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन और केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण तथा जनजातिय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के मुख्य हाथों शुभारंभ होगा।

मेले में कृषि और सबद्ब क्षेत्र में जुड़े सरकारी विभागों निजी संस्थान, स्टार्टअप आदि द्वारा 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएगें। जो हजारों किसानों के साथ ही खेती किसानों से क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए ज्ञानवर्धक प्रेरणादायी होगी। खेती किसानों से जुड़े क्षेत्र की और अधिक उन्नत व लाभ प्रद बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की मंशा रही है इसी क्रम में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा भारतीय किसान अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय बीज निगम बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, इफको राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड अटारी पटना व राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर गोडपुर मैदान खरसावां में यह वृहद आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की बारे में विस्तार पूर्वक केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इसका उद्देश्य कृषी प्रक्रिया व उत्पादों की विभिन्न आयामों नवीनतम कृषि मशीनरी, कृषि इनपुट और किसान अनुकूल प्रथाओं के अन्य पहलुओं को प्रदर्शित करना है। सती मेला कृषि वैज्ञानिकों विशीषज्ञो विस्तार कर्मियों नीति निर्माताओं व किसी अधिकारियों की अपना अनुभव किसान भाइयों बहनों के साथ साझा करने का मंच है।

मेले में झारखंड के विभिन्न जिलों मैं कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र को भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है इसमें राज्य के हजारों किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए किसानों के विकास और उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है लाभकारी योजनाओं को जानकारी मेले में उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान किसानों की प्राकृतिक खेती ड्रोन का कृषि में उपयोग व कृषि के उद्दाम के रूप में विकसित करने सहित अन्य जानकारी भी दी जाएगी। यह कृषि मेला का हजारों संख्या में किसान लाभ उठाएंगे यह एक ऐतिहासिक शहीद किसान मेला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *