Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरूप:गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह 7 जनवरी को मुरुप में

सरायकेला: गौड़ समाज का क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन को लेकर रविवार को सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के रंगाटांड मैदान पर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण पर एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने की।

उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आगामी दिनांक सात जनवरी 2024 रविवार को मुरुप गांव के नजदीक संजय नदी के तट पर आयोजन किया जाएगा। वनभोज सह मिलन समारोह में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम , सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के पदाधिकारीगण अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गौड़ समाज के पदाधिकारी व सदस्यगण स्थानीय शक्तिपीठ माता ठाकुरानी देवी के दरबार में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सामाजिक परिचर्चा करते हुए गौड़ समाज के क्षेत्रीय कमेटी महालिमोरुप का वार्षिक कलेंडर तैयार किया जाएगा। मौके पर नीलसेन प्रधान, नागेश्वर प्रधान,जगत किशोर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, शैलेंद्र प्रधान,हेमसागर प्रधान, देवीदत्त प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *