Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…

झारखंड की धरती इन दिनों बादलों की मेहरबानी से भीगी हुई है। मानसून पूरे रंग में है और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, बारिश की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। मौसम विभाग ने चेताया है, 3 जुलाई को बारिश की ये सौगात कुछ जिलों के लिए भारी पड़ सकती है। लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और रामगढ़ इन जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-बरस की आशंका है। येलो अलर्ट जारी है, यानी सावधानी जरूरी है।

रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद बताते हैं कि इस बार मानसून की चाल थोड़ी नाटकीय है। चाईबासा से गुजरती मानसून ट्रफ पूरे झारखंड में भीगने का संकेत दे रही है। कहीं हल्की बौछारें, तो कहीं तेज मूसलाधार। चाईबासा में बीते 24 घंटों में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तापमान का मिजाज भी बदला-बदला है। गोड्डा सबसे गर्म (34.1°C) और लातेहार सबसे ठंडा (21.4°C) रहा।अब तक झारखंड में 382.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से 85% ज्यादा है और रांची व पूर्वी सिंहभूम तो जैसे बादलों की खास पसंद बन गये हैं। यहां 649 मिमी से भी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *