Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच में गिल ने मचाया तहलका, तोड़ डाले रिकॉर्ड…

एक शांत चेहरा, आंखों में आग और बल्ले में बगावत – जब शुभमन गिल ने एजबेस्टन की पिच पर कदम रखा, तब किसी ने नहीं सोचा था कि वो इतिहास की पगडंडी को शौर्य की सड़क में बदल देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच और टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल ने ऐसा करिश्मा कर दिया, जिससे सचिन, विराट और पटौदी जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड भी पीछे छूट गये।

गिल ने दोहरा शतक जड़ नया रिकॉर्ड कायम किया। वे नाबाद 204 रन की पारी खेलते हुये विदेश में टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पहले कप्तान बन गये, जो SENA देशों में अब तक किसी एशियाई कप्तान का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने एमएके पटौदी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड भी पार कर लिया। भारत ने लंच के बाद 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

इतिहास में दर्ज गिल का नाम

सबसे युवा भारतीय कप्तान, जिन्होंने विदेशी धरती पर दोहरा शतक जड़ा – (25 वर्ष, 298 दिन)कप्तान बनने के बाद तीसरी ही पारी में दोहरा शतक। राहुल द्रविड़, गावस्कर के बाद इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बने।

विराट के बाद पहली बार…

गिल ने यह दोहरा शतक 2019 के बाद किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया पहला दोहरा शतक बनाकर फिर से उम्मीदों की लौ जलाई है। उनकी जडेजा के साथ 99 रन की अटूट साझेदारी ने टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *