उपायुक्त ने कुंवर विजय प्रताप गर्ल्स उच्च विद्यालय सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस पहुंच कर बच्चों से उनकी पढ़ाई पर ली जानकारी

सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को कुंवर विजय प्रताप गर्ल्स उच्च विद्यालय सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस पहुंच कर बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने बच्चों को लगन पूर्वक पढ़ाई करने को कहा। वहीं शिक्षकों से भी कहा है कि वह बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करें। स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से प्रदत्त विभिन्न संसाधनों के बारे में भी उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जानकारी ली।

