राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी के पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती संध्या प्रधान ने किया पौधारोपण एवं विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिए टिप्स

राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी के पूर्व प्रधानाध्यपीका श्रीमती संध्या प्रधान का अभी भी अपने विद्यालय से जुड़ी हुई है कुछ दिन पूर्व वह दिन दिंदली कन्या मध्य विद्यालय में पौधारोपण की थी आज उसी क्रम को बढ़ाते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में पौधारोपण किया गया।

उसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु आगे बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स दी। उन्होंने इस वर्ष की विद्यार्थी पिछले वर्ष से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे यह शुभकामनाएं दी,और कभी भी किसी भी जरूरत में हमेशा सबके साथ खड़े होने की वादा किया ,उसी के साथ डायरेक्टर के द्वारा वायरल हुआ शिक्षकों को चप्पल से मारने की वीडियो का निंदा की। शिक्षा तथा शिक्षकों के साथ इस तरह से आचरण करने पर उनका मनोबल टूटता है जिससे विद्यालय का पठन-पाठन तथा राष्ट्र निर्माण में भी असर पड़ता है।

जुलाई 1 से 4 तक थाईलैंड के बैंकॉक में लैंगिक समानता के ऊपर में आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के बारे में बताइ तथा सबको एकजुट होकर एक दूसरे के हाथों में आगे बढ़ाने की सलाह दी।कार्यक्रम में विद्यालय के बाल संसद प्रधानाध्यापक श्री भबतारण महतो तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे
