Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आर आई टी थाना अंतर्गत आसंगी नदी घाट में दोस्तों संग नहाने के क्रम में दो युवक डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

आदित्यपुर : आर आई टी थाना अंतर्गत आसंगी घाट में दोस्तों संग नदी में नहाने के क्रम में दो युवक नदी में डूब चुके हैं. जिसका नाम आदित्य माहतो और गोलू उर्फ सुमित मोदी बताया जा रहा है. जो कि आर आई टी थाना क्षेत्र के ईच्छा पुर का रहने वाला हैं. जिसकी सूचना आर आई टी थाना को दी गई हैं.

वही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों व्यक्तियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार आदित्य और गोलू कुछ अपने साथी गण आसंगी नदी घाट में स्नान करने पहुंचे थे. जहां स्नान करने के क्रम में दो व्यक्ति डूब गए हैं वहीं कुछ स्थानीय एवं मछुआरों द्वारा बचाने की कोशिश भी की गई मगर दोनों व्यक्ति को बचाने में मछुआरा असफल रहे. फिलहाल पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है.

पानी का बहाव को कम करने के लिए गाजियाबराज डैम से पानी रोका जा रहा हैं. वही सूचना मिलते ही झामुमो नेता परमेश्वर प्रधान, निवर्तमान पार्षद धीरेन माहतो, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण एवं अन्य समाजसेवी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *