Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उद्यान विभाग सरायकेला द्वारा डुमरडीहा पंचायत के 50 लाभूकों को किया गया बीज-वितरण

राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में आज उद्यान विभाग सरायकेला के तहत डुमरडीहा पंचायत के 50 लोगों को बीज वितरण किया गया। जिसमें लौकी, करेला, झींगा, नेनुआ एवं साग का बीज दिया गया।

बी टी एम श्री जीत वाहन मुर्मू ने वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की सलाह दिया।जिसे कम लागत से अधिक फसल प्राप्त किया जा सकता है। फसल का सुरक्षा करने का तकनीकी प्रबंधन का तरीका विस्तार पूर्वक बताया। उद्यान विभाग से शेडनेट फलदार वृक्ष का बागवानी, फूलों की खेती, पपीता, अमरूद, स्टोबेरी पोलो हाउस का लाभ ले सकते हैं।

कार्यक्रम में निमाई सोरेन डुमरडीहा मुखिया, बी टी एम जीत वाहन मुर्मू , प्रशांत कुमार पति किसान मित्र, महादेव पति ग्राम प्रधान, सोना महतो वार्ड सदस्य , स्वयंसेवक मालारानी महतो , सुशांत कुमार पति, अकलिया सरदार, नुनु राम महतो समाजसेवी, गणेश चंद्र महतो समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *