Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में उठाया कस्तूरबा विद्यालय का मामला

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में कस्तूरबा विद्यालय का मामला उठाया उन्होंने शिक्षा मंत्री से कोल्हान प्रमंडल के सभी तीनों जिले के अंशकालिक शिक्षिकाओं की मात्र ₹6000 रुपया मानदेय दिए जाने पर जवाब मांगा।

शिक्षा मंत्री द्वारा विधायक दशरथ गागराई द्वारा पूछे गए सवाल पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय बालिका की अंशकालिक शिक्षाकाओ के लिए 11000 हजार रुपया मानदेय के साथ राज्य योजना के तहत 2200 रुपया अतिरिक्त के साथ कुल 13200 रुपया प्रति माह मानदेय स्वीकृत होने की बात कही।

इसके साथ ही कोल्हान प्रमंडल के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आवश्यकता से अधिक अंशकालिक शिक्षाकाओ को सेवा लेने के कारण 6 से 8 में कार्यरत शिक्षिकाओं को प्रति कार्य दिवस 240 रुपया अधिकतम 25 दिन के लिए तथा कक्षा 9 से 12 में कार्यरत शिक्षिकाओं को प्रति दिन ₹720 रुपया प्रति दिन अधिकतम 25 दिन के लिए दिए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *