Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सोना देवी विश्वविद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्ति भाव व नम आंखो से किया गया।

विसर्जन जुलूस पूजा अर्चना के बाद निकाला गया। विसर्जन के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फूल, दीपक, अगरबत्ती, चंदन, आरती के बाद जय मां शारदे के जयकारे के साथ विद्यादायिनी मां सरस्वती की प्रतिमाओं को विदाई दी गई। पूजा के समय विशेष रूप से मां सरस्वती के मंत्रों का जाप कर महाआरती की गई।

इस मौके शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थियों ने सुख समृद्धि की कामना की साथ ही विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए मां सरस्वती को विदाई दी। जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *