Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कैंसर दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन, सरकार से बृहद रूप में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह

जमशेदपुर, 4 फरवरी कैंसर दिवस के दिन आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें आम जनता को जागरूक करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार से बृहद रूप में कैंसर के प्रति जागरूकता को फैलाने की बात कही। डॉक्टर ने कहा कि पैक्ड फूड जो की आम जनता में आजकल बाहर होटल में खाना खाने की आदत चलन में है। घर से बाहर जाकर खाना खा लिया जाए ।लेकिन आम जनता को यह जानकारी नहीं होती की पैक्ड फूड खाने से कई प्रकार के कैंसर के फैलने का खतरा रहता है। हमारे सेहत के लिए फास्ट फूड जंक फूड और जो पैकेट फुट होते हैं। वह हमारे शरीर में कैंसर को बढ़ावा देते हैं।

खासतौर पर आजकल बूढ़े, बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को जो कि बाहर खाने की आदत रखते हैं। उन्हें कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए कैंसर से रोकथाम हेतु आजकल अस्पताल में विभिन्न प्रकार के वैक्सीन उपलब्ध हैं। जिन्हें बच्चों महिलाओं और बच्चियों को विशेष प्रकार के वैक्सीन अस्पताल और बाजारों में उपलब्ध हैं। हमें वैक्सीन लगाकर भी कैंसिल से हम सुरक्षा रख सकते हैं। आज के प्रेस वार्ता में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ कुंडू ने बताया कि भारत के हर प्रांत में हर बड़े शहर में राजधानियों में अलग-अलग अस्पताल में कैंसर के विभिन्न प्रकार के वैक्सीन उपलब्ध हैं। आम जनता से अनुरोध है कि वैक्सीन लगाकर भी अपनी सुरक्षा को पूरा कर सकती है।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ सौरभ चौधरी ने बताया कि आजकल के नए जमाने में लोग बाहर खाने की पद्धति को ज्यादा बढ़ावा देते हैं। जबकि घर के भजन से अच्छा खाद्य पदार्थ कुछ नहीं होता। बाहर खाने का चलन होने के कारण लोग केमिकल रहित पैक्ड फूड खाते हैं। जिससे कि कई प्रकार के कैंसर होने का खतरा रहता है उन्होंने बताया कि सरकार भी इस मामले में काफी जागरुक है पर आम जनता में जागरूकता संपूर्णता नहीं होने के कारण कैंसर में वृद्धि और इसका फैलाव बढ़ रहा है। अतः हमारे देश में कैंसर के अलग-अलग प्रकारों के विषय में पूर्णता जागरूकता ना होने के कारण कैंसर आज बेहद रूप लेता जा रहा है। ऐसे में सरकार की तरफ से भी इसकी जागरूकता पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *