Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज गजब, सारे टिकट…

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के सारे टिकट बिक गये। यह मैच 23 फरवरी को दुबई में होना है। इन दोनों के बीच के मुकाबले का क्रेज हमेशा क्रिकेट के दिवानों में रहता है। वैसे, चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मैच दुबई में होंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जायेंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जायेंगे।

भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जायेगा। भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का आराम मिलेगा। 2 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *