खरसावां चांदनी चौक पर ऑल इंडिया मजलिस इते हादुल मुस्लिम कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

खरसावां चांदनी चौक पर ऑल इंडिया मजलिस इते हादुल मुस्लिमो कमेटी की ओर से मोहर्रम के पर्व के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सोहेब खान, खुटपानी प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार को कमिटी की ओर से स्वागत किया गया। इसके पश्चात पार्टी के एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करके आने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरे झारखंड राज्य में ऑल इंडिया मजलिस इते हादुल मुस्लिम पार्टी को मजबूत करना है।

विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में अच्छा परिणाम मिले और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असाददुद्दीन ओवैसी जी का हाथ को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में खुद जनता भाजपा को देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहनवाज, सीनु खान, सहाबुद्दीन, रामेश्वर, विकासनामिथ, रोहित माझी और पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

