Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिमी सिंहभूम : अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करनेवाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह संपन्न

पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला के विभिन्न खेल स्पर्धाओं के अंतराष्ट्रीय ,राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किए गए खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज स्थानीय रेस्टोरेंट सनशाइन चाईबासा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सम्मान समारोह में जिले के लगभग 300 खिलाड़ियों एवं कोचों को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में sports कराटे एसोसिएशन ऑफ़ वेस्ट सिंहभूम के 37 कराटेकारो एवं कोच को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमिटी के सदस्य श्री बिरुली ने कहा मैं आभार व्यक्त करता हूं पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश जी एवं महासचिव अजय कुमार नायक सह समस्त पदाधिकारी गणों का जिन्होंने हमारे कराटे कारों का हौसला बढ़ाते हुए सम्मान समारोह के लिए चयन किया। सभी पदाधिकारी का तहे दिल से धन्यवाद ।सम्मानित हुए कराटेकारो का नाम इस प्रकार है प्रियांशी खंडायित ,एंजेल एपेल कोडा़, सुप्रिया कुमारी ,समर सिंह कुंटिया, हर्षिता बिरुली, आफसिन फातिमा अमन,तीयू, दीक्षा सुंडी, भूमिका बिरुली, प्रियंका कारवां, वरर्शीट कालुंडिया ,अंश मछुआ, अमन बारी, कोनिका विरुवा, बुधन सिंह तीयू, अरमान जामुदा, श्रेस्वी जारीका , संजीत तुबिद, सृष्टि पाठ पिंगुवा, भावनी कुमारी ,आयुष सरदार ,हसन अहमद, अनुष्का कुमारी, शिवांशु गिरी ,मौलिक गुप्ता, स्नेहा सिंह, विशाखा सिंकू आयुष चतोम्बा, आयन तीयू,अविनाश देवगम, अथर्व भगत प्रेम बिरुवा, अंतरा कुमारी पोद्दार, हिमांशु बिरुवा ,ऋतिक देवगम गणेश सोय,एवं कराटे कोच पंकज कुमार सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *