सरायकेला में श्री जगन्नाथ सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
सरायकेला के स्थानीय श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को श्री जगन्नाथ सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई । बैठक में मुख्य रूप से श्री जगन्नाथ मंदिर का लक्ष्मी कक्ष, अनसर गृह, मंदिर के छत की सीढ़ी, रसोई धर एवं अन्य आवश्यक मरम्मतीकरण एवं रंग रोगन कार्य करने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा को अन्न प्रसाद व्यवस्था के लिए सहयोग राशि जमा करने, आजीवन सदस्यों का मंदिर दीवार पट में नाम लेखन करने एवं श्री जगन्नाथ सेवा समिति की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में मंदिर में संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रमों के पिछले व्यवस्थाओं पर भी समीक्षा किया गया एवं कमियों पर ध्यान देते हुए भविष्य में मंदिर की व्यवस्था में और ज्यादा सुधार करने पर जोर दिया गया। बैठक में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह देव, बादल दुबे, चंद्रशेखर कर, चिरंजीवी महापात्रा, गणेश सतपथी, परशुराम कवि, राजेश मिश्रा, सुमित महापात्र, दीपेश रथ, मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रह्मानंद महापात्रा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
