Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में चोरों का मनोबल चरम पर, जिला समाहरणालय के पास से ट्रांसफार्मर क्वायल की चोरी

सरायकेला थाना अंतर्गत अज्ञात चोरों ने हिमाकत दिखाते हुए जिला समाहरणालय के समीप से ट्रांसफार्मर क्वायल को चोरी कर ली।

घटना बीती रात को बताया जा रही है। बिजली चली गई, बिजली जाने को विभाग का रुटीन समझ कर पहले तो ग्रामीणों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पर काफी देर तक बिजली नहीं आने पर ग्रामीणों ने रविवार को सुबह बाहर निकल कर देखा तो पाया कि जिला समाहरणालय के समीप सुशील ढाबा के पास का ट्रांसफार्मर नीचे उतारकर फेंका हुआ था और उसके अंदर का क्वायल गायब था। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

चोरों की हिमाकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला समाहरणालय एक ऐसा परिसर है जहां जिले के आला अधिकारी बैठते हैं और पूरा जिला नियंत्रित किया जाता है। समाहरणालय परिसर में सिक्योरिटी की व्यवस्था भी रहती है। ऐसी जगह के समीप से ट्रांसफार्मर क्वायल का चोरी होना चोरों के मनोबल को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *