नेहरू युवा केंद्र सरायकेला द्वारा दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
नेहरू युवा केंद्र सरायकेला के ओर से राजनगर के एकेडेमिक इंग्लिश हाई स्कूल परिसर में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें कबड्डी में प्रथम स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब सरस्वती राज नगर तथा द्वितीय स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब स्तर 123 राजनगर रहा। वही स्किपिंग में प्रथम सविता सीय, द्वितीय शर्मिला टुडू। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रीमा हांसदा,बेबी हांसदा द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्रिया जामुदा व रीमा हांसदा रहीं।

मौके पर स्वयं सेवक प्रहलाद महतो ने कहा कि खेलकूद करने से शरीर फिटनेस रहता है हमारे एकाग्रता में सुधार होता है और रचनात्मक बुद्धि होती। जिससे हमें जीवन में अधिक आनंद उत्साह की अनुभूति होती है कार्यक्रम को सफल बनाने में एकेडमिक इंग्लिश हाई स्कूल राजनगर के बिन्दु राय, प्रवर पति,शालु महतो, संजय दास, कुमार आदित्य, संसिता महतो एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
