Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्री परशुराम शक्ति सेना की महत्वपूर्ण बैठक,पूर्वी सिंहभूम जिला कार्य समिति पर हुई चर्चा

श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक बाराद्वारी में केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला कार्य समिति पर चर्चा हुई।पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा पारिवारिक समस्याओं के कारण समय नहीं दिए जाने एवं परशुराम जयंती की तैयारी करने हेतु जिला में संगठन सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें।

केंद्रीय अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी के रूप में केंद्रीय सचिव विपिन तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा,जिस पर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने पीला अंग वस्त्र पहनाकर विपिन तिवारी का अभिनंदन किया। बैठक में जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम के नाम पर भी चर्चा हुई,इस पर केन्द्रिय अध्यक्ष ने बागबेडा़ मंडल अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा,जिस पर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन प्रदान किया।उसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा माला एवं पीला अंग वस्त्र पहनकर उनका अभिनंदन किया गया।

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष ने जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष को 20 दिनों के अंदर पूर्वी सिंहभूम जिला कार्य समिति का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया एवं परशुराम जयंती जो की 10 मई को है के अवसर पर भाव्य शोभायात्रा निकालने के लिए तैयारी में लगने को कहा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, केन्द्रीय महासचिव दीपक मिश्रा,केंद्रीय उपाध्यक्ष दीपक पांडे,संतोष पांडे, सत्यम पांडे केन्द्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक,विपिन तिवारी,वेद प्रकाश तिवारी,गोलू आजाद ,चंदन पांडेय, रितेश मिश्रा ,राकेश पांडे, मनमोहन तिवारी,रवि दुबे,राहुल पाण्डेय एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन का संचालन केंद्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन केंद्र उपाध्यक्ष सत्यम पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *