राजनगर प्रखंड बिक्रमपुर आंगनबाड़ी में पूर्णिमा नेत्रालय ब्रह्मानंद के सहयोग से एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर आयोजन।
राजनगर प्रखंड के बिक्रमपुर आंगनबाड़ी में पूर्णिया नेत्रालय के द्वारा एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया । डॉक्टर नारायण मंडल एवं महेश्वर महतो ने 36 पुरुष एवं महिला को जांच की ,जांच के दौरान 15 पुरुष एवं महिलाओं की मोतियाबिंद निकाला , 15 पुरुष महिलाओं को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जिसमें पूर्णिमा नेत्रालय अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन होगा।

सभी मोतियाबिंद ऑपरेशन वाले को बस के द्वारा आने जाने एवं खाने पीने का निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। 18 महिलाओं को निःशुल्क 18 चश्मा दिया गया। शिविर में सहिया बिक्रमपुर के शकुंतला महतो , बुरुडीह के सहिया अंजली पति , छेलकानी के सहिया उपमा पति , डुमरडीहा के सहिया उषा महतो , बड़ा कांकी के सहिया साधनी महतो, गोपबन्धु उच्च विद्यालय हामंदा के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
