Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के गौरांगडीह में मोटरसाइकिल सवार ने खड़े ट्रक पर मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटनास्थल पर ही मौत

सरायकेला थाना क्षेत्र के गौरांगडीह के समीप एक मोटरसाइकिल सवार ने खड़े ट्रक पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, मृतक की पहचान गोपीनाथपुर निवासी सुबल महतो(42) के रूप में हुई है, स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस द्वारा युवक को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल से शनिवार को 8:30 बजे करीब सरायकेला से कांड्रा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गौरांगडीह के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक पर युवक की मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही शोक में डूब चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *