Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कालूराम चौक में श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया भव्य भजन संध्या का आयोजन; मुठऐ पोखालो रे पेटो पूरे मोरो….. भजन पर झूम उठे श्रद्धालु

सरायकेला : सरायकेला जगन्नाथ धाम पुरी की परंपरा अनुसार बाहुड़ा रथ वापसी के समय सरायकेला कालूराम चौक में भगवान रात्रि विश्राम करते हैं. रात्रि विश्राम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा भव्य आरती कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया. कालूराम चौक पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा महाप्रभु की सेवा में लगातार 23वां भजन संध्या का आयोजन किया गया।

राउरकेला के ओड़िआ भजन कलाकार स्वर्ण रेखा, मनोज और जमशेदपुर के कलाकार बलदेव सिंह, बालकिशन अर्पणा बनर्जी और सरायकेला के उभरते हुए कलाकार शिवम चौधरी के द्वारा एक से बढ़कर एक ओड़िया भजन प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम के दौरान नटराज कला मंदिर के बच्चों को मनमोहक प्रस्तुति के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं विभिन्न प्रकार की देव सभा में सुंदर झांकियों का चित्रण करने के लिए अमरजीत सिन्हा को भजन गायिका स्वर्णरेखा जी द्वारा पुरस्कृत किया गया गया कार्यक्रम में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, एसएसआई रामरेखा पासवान, अजय चौधरी संजय चौधरी अशोक चौधरी राजू चौधरी सुनील चौधरी विमल चौधरी ललित चौधरी दिनेश चौधरी आशुतोष चौधरी भोला मोहंती सुशील अचार्य एवं काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *