जमशेदपुर में ओड़िशा के सबसे बड़े पर्व रजो के मद्देनजर एक बैठक आज दिनांक 12 जून 2023 को संपन्न हुआ
उत्कल बांधव समिति, कदमा जमशेदपुर में ओड़िशा के सबसे बड़े पर्व रजो के मद्देनजर एक बैठक आज दिनांक 12 जून 2023 को संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रजो संक्रांति के उपलक्ष्य में 14 जून 2023 को *रजो महोत्सव* बुधवार शाम 6:30 से प्रारंभ होकर रात के 10:00 बजे तक चलेगा ।
Advertisement –

इस उत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ *रजो क्वीन* साथ-साथ उड़िया के विभिन्न प्रकार के पीठा का खानपान का आयोजन किया जाएगा। जमशेदपुर के सभी उड़िया भाषा भाषी के लोगों को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए निमंत्रण किया गया है । इस बैठक में सुप्रभा पंडा, मोनालिसा दास, स्निग्धा मंगराज, जयश्री दास, कुनमुन दास, सस्मिता दास, मिता महापात्रा, बंदना पटनायक सागरिका स्वांई, क्षमामयी मंहाती एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
