Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन

खरसावां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण महाजनसर्पक अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत सोमवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में भाजपा के खरसावां विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में मोदी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संक्लप लिया. सम्मेलन का शुभआरंभ भाजपा के जिला प्रभारी जे बी जुबिद एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय महतो के द्वारा डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्वा सुमन अर्पित कर किया. मौके पर श्री तुबिद ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आमजनों तक दिलाने में हमारे कार्यकर्ताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाएं. आपके बूथ पर कोई भी व्यक्ति भाजपा की सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे, इसकी जिम्मेदारी हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथो की जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ जुट जाए. वही श्री महतो ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई है. आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं. इस दौरान केन्द्र सरकार के गरीबो को दिए जाने वाली फ्री राशन योजना, सरकार की जनधन, हर घर जल योजना, फ्री गैस क्लेक्शन, आयुष्मान योजना आदि योजनाओं पर सरकार के उपलब्धियों को रखा. साथ ही योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचानें की अपील की गई. सम्मेलन को संबोधित भाजपा एसटी मौर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव पासवान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रधान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लाल सिंह सोय आदि ने भी संबोधित कर मोदी सरकार के उपलब्धियों को रखा. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी जे बी जुबिद, जिलाध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंहदेव, विजय कुमार मेलगाड़ी, प्रशांत कुमार महतो, होपना सोरेन, सुशील षड़ंगी, अमित कैशरी, गोवधन राउत सहित खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मौर्चा के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *