कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में उप प्रमुख के अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत समिति के समीक्षात्मक बैठक मैं विकास योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा कर अपूर्ण सभी कार्यों को जल्द से पूर्ण करने का दिया गया निर्देश।
कुचाई प्रखंड मुख्यालय के समाचार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड उप प्रमुख सुखदेव सरदार की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में बिजली विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग पशुपालन विभाग मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई साथ ही क ई दिशा निर्देश दिया गया साथ ही पंचायत समिति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं वित्तीय वर्ष 2020 21, 2021-22, 2022-23 एवं 2024 की समीक्षा की गई और अपृण योजनाओं को जल्दी से जल्द से पूरा करने का निर्देश दिया गया साथ ही जो पूर्ण हो चुका है

योजनाओं का रॉयल्टी के राशि लेबर सेस नियमानुसार जमा करने का नितेश दिया गया वित्तीय वर्ष 2024 _25 हेतु योजना चयन की जानकारी ली गई इसमें बताया गया कि जीपीडीपी ग्राम पंचायत विकास योजना तथा बीपीडीपी ब्लॉक पंचायत विकास 2024 _25 हेतु योजनाओं का चयन किया जाना है। कुचाई पंचायत समिति हेतु एफवाई 2024__25 मैं केंद्र सरकार द्वारा 15 वे वित आयीग अंतर्गत कुल 52,83,500 रु बजट का आवंटन निर्धारण सरकार द्वारा किया गया है जिसमें आबद्ब निधि से 31,70,100 रु तथा अनाबद्ब निधि से 21,13,900 रु है। पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा सर्व समिति से नए योजनाओं को चलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया साथ ही निर्णय लिया गया उक्त योजनाओं का एस्टीमेट तैयार करवा कर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाएगी

इस बैठक में मुख्य रूप से कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, पंचायत समिति सदस्य जयंती मुंडा, मलिका महती, इंदु सीय, चांदनी मुंडा, लालमनी सामाड, सीनामुनी मुंडा, रामाय सीय, बुधराम मुंडा विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा , प्रखंड समन्वय क मनोरंजन मांझी, सहायक अभियंता गणेश चंद्र महतो, कनीय अभियंता सुमित कवि, देवराज पातर, प्रधान सहायक सुनीता सिंह आदि उपस्थित थे।
