राजनगर प्रखंड के ग्राम विक्रमपुर में सरस्वती यंग स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा तीन दिवसीय सरस्वती पूजा संस्कृत कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता एवं टुसू प्रदर्शन के साथ आज हुआ समापन।
राजनगर प्रखंड के ग्राम बिक्रमपुर में सरस्वती यंग स्पॉटिंग क्लब के द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। जिसमें तीन दिनो तक हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम , खेलकूद प्रतियोगिता , टुसू प्रदर्शन के साथ आज गाजे बाजे के नृत्य करते हुए मूर्ति को विसर्जन के बाद समापन हुआ। बालक बालिकाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं डांस कंपटीशन धुमधाम से आयोजन किया गया।

बालक वर्ग , बिस्कुट रेस प्रथम देवराज कैर्वत द्वितीय बदल महतो मैजिक बॉल रेस प्रथम कृष्णा महतो द्वितीय राजकुमार महतो चेयर रेस प्रथम विशाल कैर्वत द्वितीय राजकुमार महतो बालिका वर्ग , चेयर रेस में प्रथम ममता कैर्वत और द्वितीय सुमित्रा महतो मैजिक बॉल में प्रथम निशा मुखी द्वितीय लक्ष्मी महतो नंबर मैचिंग रेस में प्रथम जमुना महतो द्वितीय प्रियंका चॉकलेट में प्रथम लक्ष्मी महतो द्वितीय राशि कैर्वत गिलास रेस में प्रथम प्रियंका कैबर्ता द्वितीय जमुना महतो फूक रेस में प्रथम जश्मी किस्कू द्वितीय मलती सोय फैंसी ड्रेस में प्रथम सुष्मिता कैबर्ता द्वितीय निकिता कैबर्ता बिस्कुट रेस में प्रथम शिवानी पूर्ति द्वितीय प्रियंका पूर्ति साथ ही टुसू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बजरंग क्लब बुरुडीह रहे जिनको आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

डांस कंपटीशन में प्रथम स्थान गर्ल्स डांस ग्रुप बाना एवं द्वितीय स्थान पर रिया पति, तृतीय स्थान में पूर्णिमा ग्रुप एवं चतुर्थ स्थान पर जश्मि किस्कू और छठवा स्थान पर निशा मुखी साथी सभी प्रतिभागियों को संत्वाना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। **इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डुमरडीहा पंचायत के मुखिया श्री निमाय सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि रूप में विक्रमपुर गांव के ग्राम प्रधान श्री रामप्रसाद महतो , बुरुडीह गांव के ग्राम प्रधान श्री महादेव पति एवं गोपबन्धु उच्च विद्यालय हामंदा के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक श्री नुनु राम महतो।आमंत्रित अतिथियों के हाथों से सभी प्रतिभागियों को प्राईज पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष -गणेश चंद्र महतो , सचिव – कृष्ण चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष – मिथुन पूर्ति सदस्य – विजय पूर्ति ,संजय पूर्ति , बिर सिंह पुर्ती, ,मंगल सोय ,मुकुंद विष्णु लोहार ,विष्णु हेंब्रम विशाल हेम्ब्रम,अर्जुन पूर्ति ,विकास पूर्ति प्रोमाद मंडल , सोमनाथ पति ,मुकेश पति ,दीपक मंडल नीतीश महतो ,अजय कुमार महतो ,विकास बारीक , राम चंद्र महतो, मंगल सोय एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
