Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के शहरी क्षेत्र में अयोध्या से पूजित अक्षत का वितरण कर 22 जनवरी को हर घर में दीप जलाने की अपील खरसावां प्रखंड सनातन दल के द्वारा किया गया।

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से पूर्व अयोध्या से खरसावां पहुंची पूजित अक्षत नगर के विभिन्न मोहल्ले में सनातन दल के सदस्यों के द्वारा लोगों के बीच बांटी गई इस दौरान लोगों को अयोध्या राम मंदिर की एक फोटो भी उपलब्ध कराई गई।

सनातन दल के द्वारा पूरे नगर को 6 भागों में बाटते हुए यह कार्यक्रम प्रारंभ की गई है।इस दौरान सनातन दल के सदस्य कार्तिक कुमार राउत, प्रभातजी, किशन जी, गणेश चौधरी, कन्हैया कर्मकार के नेतृत्व में यह अभियान चलाई गई। जिसमें स्थानीय लोगों से अपील किया गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के दिन अपने घर के बाहर पांच दिए अवश्य जलाएं। साथ ही मंदिर को भी दिए में रोशनी करें इस ऐतिहासिक दिन को दीपावली के रूप में मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *