खरसावां चांदनी चौक पर भाजपा के खरसावां विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन
खरसावां के चांदनी चौक पर भाजपा खरसावां विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन सरायकेला खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक आचार्य के संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, लाल सिंह सोय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुजाहिद खान, प्रखंड अध्यक्ष हीपना सीरेन, नगर अध्यक्ष नयन नायक, मुख्य रूप से उपस्थित थे साथ में खरसावां विधानसभा के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
