शिक्षकों ने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान और मतदाताओं को जागरूक करने की ली शपथ
खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र मे प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जबकि शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली गई। साथ ही दूसरे शिक्षकों विद्यार्थियों और अन्य मतदाताओं को जागरुक कर मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

शिक्षकों ने शपथ लेते हुए कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। जिसे हम लोग हर हाल में निभाएंगे। वोट हमारा अधिकार है। इसीलिए पहले मतदान करेंगे उसके बाद ही कोई दूसरा कार्य करेंगे शत प्रतिशत मतदान के लिए अन्य मतदाताओं को जागरूक करेंगे मतदान का प्रतिशत बढ़ने से ही सही प्रत्याशी का चुनाव संभव है। शिक्षकों की विशेष बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, बीआरपी राजेंद्र गोप, सीआरपी सरोज कुमार मिश्रा गोपाल शतपित, विश्वेश्वर महतो प्रिया रंजन महतो सहित सीआरपी एवं विभिन्न विद्यालय के प्रधान शिक्षक आदि उपस्थित थे।
