Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तीसरे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर 3-0 से जीता सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 142 रन से जीत हासिल की. उसने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने उसे 357 रन का टारगेट दिया. टीम इंडिया 50 ओवरों में 356 रन पर सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 214 रनों पर सिमट गई.टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने शानदार 112 रनो की शतकीय पारी खेली . उनके अलावा विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।

शुभमन ने सबसे ज्यादा 112, श्रेयस अय्यर ने 78, विराट कोहली ने 52 और केएल राहुल ने 40 रन बनाए. हार्दिक पांड्या 17 और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *