सोनुवा में नक्सली संगठन के विरूद्ध संचालित अभियान से लौटने के क्रम में सुरक्षा बलों की टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान जख्मी, इलाज जारी

सोनुवा थानान्तर्गत केराबीर क्षेत्र में प्रतिबंधित भा० क ०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के विरूद्ध अभियान संचालित किया जा रहा था। अभियान संचालन के उपरांत सुरक्षा बलों की टीम वाहन से वापस लौट रही थी तो इसी क्रम में दिनांक 12.02.2025 को सोनुवा थानान्तर्गत लोंजो घाटी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सी०आर०पी०एफ० के 06 एवं जिलाबल के 01 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान जख्मी हुए है। उक्त जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों का प्राथमिकी उपचार के उपरांत थाना प्रभारी सोनुवा/पु०नि०-सह-थाना प्रभारी चक्रधरपुर एवं सी० आर० पी० एफ० 60 बटालियन के सहयोग से सभी को सकुशल ईलाज हेतु चक्रधरपुर लाया गया है।

उक्त सभी जख्मी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की स्थिति सामान्य है। उक्त सभी जख्मी का चिकित्सीय उपचार जारी है।
