Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला में 07 मार्च को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। जमशेदपुर सदर प्रखंड के बालीगुमा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मेघा डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया जाना है । उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया, मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा, सिटी एसपी ऋषभ गर्ग तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल से आवागमन एवं निकासी, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, परिसर में बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । कार्यक्रम स्थल पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए । मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, झारखंड स्टेट मिल्क कॉपरेटिव फेडरेशन के जीएम, डीटीओ, डीपीआरओ(जनसम्पर्क), नगर निकाय के पदाधिकारी, भवन निर्माण के पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *