राजनगर प्रखंड के पंचायत सचिवालय डुमरडीहा में मेडिकल द्वारा प्रदत्त निःशुल्क सेवाओं का कैंप का आयोजन।
राजनगर प्रखंड के पंचायत सचिवालय डुमरडीहा में हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल द्वारा प्रदत्त निःशुल्क सेवाओं का कैंप का आयोजन। डॉक्टर नीरज मिश्रा नर्स सुचित्रा महतो , फार्मसिस्ट सुधांशु पांडे , लैबटेक्नीशियन रमेश यादव ने मरीजों की जांच की एवं सभी मरीजों को निःशुल्क दवा दिया गया। डॉक्टर निरज मिश्रा ने कहा कि

15 दिनों में गांव के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, प्रसिद्ध डॉक्टर द्वारा निःशुल्क बीमारियों का इलाज ,प्रसिद्ध प्रयोगशाला तकनीशियन द्वारा निःशुल्क खून जांच , प्रशिक्षित फार्मसिस्ट द्वारा निःशुल्क दवाओ का वितरण , चिकित्सा दल द्वारा स्वास्थ्य सलाह एवं शिक्षा समुदाय में स्वास्थ संबंधी जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन हेतु प्रचार प्रसार चिकित्सा दल द्वारा अति बीमार निशक्त व्यक्तियों का गृह भ्रमण एवं आवश्यकतानुसार मरीजों का संदर्भ सेवा करना।
