Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नहीं रहे इंस्पेक्टर राजीव रंजन, हृदय गति रुकने से हुआ देहांत, मौके पर हुई श्रद्धांजलि सभा व सलामी परेड

जमशेदपुर : बोकारो में मुफस्सिल थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के तौर पर पद पर पदस्थापित राजीव रंजन अब नहीं रहे। आज इनका हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। जमशेदपुर के रहने वाले राजीव रंजन 1994 में पुलिस विभाग ज्वाइन किया था हालांकि फिलहाल अभी वह बोकारो में मुफस्सिल थाना में सर्किल इंस्पेक्टर के तौर पर पदस्थापित थे।

राजीव रंजन के परिवार में दो बेटियां उनकी पत्नी माता-पिता एक हंसता खेलता परिवार पीछे छोड़ गए हैं। राजीव रंजन कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी। आज गोलमुरी पुलिस लाइन में सिटी. एस. पी. तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि सभा तथा सलामी परेड का आयोजन किया गया। इस समारोह में राजीव रंजन के दोनों बेटियां उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सभी वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

राजीव रंजन जी स्वभाव के बहुत ही अच्छे इंसान थे और अपने अन्य पुलिस पदाधिकारी से उनकी बहुत अच्छी बनती थी और संपूर्ण ईमानदारी के साथ और मेहनत के साथ पुलिस का कार्य निभाते थे और पूरे समाज उनकी अच्छी खासी इज्जत थी। सभी लोगों ने एक सच्चे पुलिस वाले और बहादुर इंसान की तरह मानते थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *