Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर का टाटानगर स्टेशन पोस्ट ऑफिस शाम होते ही बन जाता मयखाना, जिम्मेदार कौन?

जिनके हाथों में भारत सरकार ने कलम थमाया था ,जिसके हाथों में सरकार मोहर थमाया था वह अब थाम चुके है हाथों में शराब की बोतले।

दरअसल मामला जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन की है जहां के पोस्ट ऑफिस में टेबल पर शाम होते ही मयखाना बन जाता है.और पोस्ट ऑफिस के अधिकारी से लेकर कर्मचारी और जानने पहचाने लोगों के साथ प्रति दिन जाम पर जाम टकराते हैं. वैसे यह सब मंजर कैमरा मे कैद हो गई है जहा कैमरा की नजर पड़ते हैं पोस्ट ऑफिस के कर्मचारि रफू चक्कर हो गए ।

वैसे शाम 6:30 के बाद यहां महफिल जमने लगती है. हालांकि शराब पीने वाले में डाक विभाग के कर्मचारी समेत 7 से 8 लोग शराब का सेवन कर रहे थे. हालांकि शराब पी रहे डाक विभाग के कर्मचारी हाथ में शराब के बोतल लिए भागने भागते दिख रहे. अब सवाल उठता है कि सरकारी कार्यालय क्या शराबियों का अड्डा बन गया है अगर नहीं तो इस करतूत का जिम्मेदार कौन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *