Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

औद्योगिक क्षेत्र से लाखों का माल टपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा, 18 लाख के एल्युमिनियम एंगल के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सेलाखों का माल टपाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. यह गिरोह पांच राज्यों में सक्रिय था. गिरोह से जुड़े लोग नकली कागजात और नंबर प्लेट वाले ट्रक के माध्यम से लाखों के माल को गायब करने का काम करते थे. पुलिस ने इस मामले में 18 लाख के एल्युमिनियम एंगल के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जो गायब बताया जा रहा था।

आदित्यपुर पुलिस ने बताया।की फेज-6 स्थित खेतान अजिकिया नामक फैक्ट्री से 18.3,706 रुपये मूल्य के 6572.490 किलोग्राम एल्युमिनियम के एंगल को लेकर निकला ट्रक गायब हो गया था. इस मामले में पुलिस 25 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपराधियों का पता लगाने में जुट गयी थी. जांच में पता चला कि जो ट्रक माल लेकर चला था उसके कागजात, नंबर प्लेट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड सभी नकली थे. एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ समीर सर्वैया के नेतृत्व में गठित पुलिस दल के थाना प्रभारी विनोद तिकों, अनुसंधानकर्ता धीरंजन कुमार, एसआइ रामरेखा पासवान व विपुल कुमार ओझा ने तकनीकी शाखा की मदद, साक्ष्य व गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अपराधियों का पता लगा लिया।

पुलिस ने ट्रक गायब करने वाले चालक गाजीपुर (यूपी) के तबरेज खान को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर आयशर ट्रक (संख्या यूपी 61 टी 8647) व बक्सार से गायब माल में से 337.5 किलोग्राम एल्युमिनियम एंगल बरामद किया, उक्त कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों कोपकड़ने के लिए अभी भी छापेमारी जारी है. पुलिस के अनुसार इस कांड में शामिल लोगों का गिरोह असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड में सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *