Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने मनाया पांचवां स्थापना दिवस

झारखंड मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन द्वारा श्रीनाथ पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के आडोटोरियम में अपनी पांचवी स्थापना दिवस मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड फिल्म निर्माण क्षेत्र से जुड़े निर्माता निर्देशक तथा कलाकार उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष एन के सिंह एवं उपाध्यक्ष सुखदेव महतो द्वारा विगत 5 वर्षों में जेएमपीपीए द्वारा किए गए कार्यों तथा उपलब्धि पर प्रकाश डालने का कार्य किया गया। मैके पर अन्य जिलों से आए फिल्म निर्माता निर्देशक जिन्होंने विगत कई वर्षों से झारखंड में फिल्म निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने का कार्य किया है उनको जेएमपीपीए सीने सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही संस्था के दो सदस्य कुमार विवेक और राजू मित्रा जिनका चयन झारखंड फिल्म नीति में सदस्य के रूप में हुआ है उनको भी पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *