Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत शिमला पंचायत के घर-घर पहुंचया श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र और अक्षत।

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत शिमला पंचायत मैं विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अजय मिश्रा, मुख्य अतिथि खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव, मन्मीत सिंह देव, अनिल दे, पंकज सिंह देव सदस्यों ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र और अक्षत राम मंदिर का चित्र घर-घर वितरण किया 22 जनवरी के दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने घर और आसपास मंदिर में दीप जलाते हुए भजन कीर्तन करने की अपील की ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण का संकल्प राम भक्तों ने लिया था जो 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होगा इसके तहत सभी राम भक्तों से अपील करता हूं उसे दिन सुबह से अपने आसपास मंदिर में पूरी विधि विधान पूर्वक पूजा कर शाम को अपने-अपने घर में कम से कम पांच दीप श्री राम भगवान के नाम पर दीप जलाएंगे और दीपावली मनाने के लिए अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *