Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड राज्य फेयर प्राइस डीलर्स एसीसिएशन खरसावां प्रखंड कमेटी की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी के नाम पर 8 सूत्री मांग पत्र खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय को दिया।

झारखंड राज्य फेयर प्राइस शैप डीलर्स एसीसिएशन खरसावां का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय के आवास पर उपस्थित होकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी के नाम पर एक लिखित मांग पत्र दिया। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है की कोरोना काल में वितरित किए गए पीएमजीकेएवाई राशन का कमीशन नहीं मिलने , तीस हजार रुपए अथवा तीन सौ रुपए प्रति कुवेटल कमीशन, राशन दुकानदार की मृत्यु के पश्चात अनुकंपा में दुकान मुहैया करने और 2 जो से 4 जी में ई पास मशीन की अप ग्रेड करने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौपा। पीडीएस दुकानदारों ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से ₹1 कमिशन की तर्ज पर लाभुकी के समक्ष राशन वितरण कर रही है जिससे आज की परिस्थिति के अनु रूप परिवार का भरण प्रदान करना बेहद मुश्किल हो गया है इसलिए हम सभी राशन दुकानदार अपनी मांग को लेकर दुकान बंद रखने पर मजबूर हो गए हैं

जन वितरण दुकानदार की उम्मीद है कि केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा जी इस विकट परिस्थिति का समाधान करेंगे दुकान बंद रहने के कारण लाभुकों को असुविधा ही रही है। पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय ने डीलर्स के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया की अति शीघ्र केंद्र मंत्री जी के पास यह मांग पत्र पहुंचा दूंगा एवं केंद्र मंत्री से बात कर इसका समाधान करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड के अध्यक्ष नरसिंह नारायण सिंह देव उपाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रधान , सचिव हीरालाल बीयपाई, विशव मित्र महाली, धीरेन सेन उरांव, सीना राम माझी, श्यामलाल सरदार सुप्रिया प्रधान पूर्णिमा महाली, उषा उरांव, रूपलाल प्रधान , विशुलाल माझी, अरविंद मंडल शिवचरण उरांव, भागीरथ महाली, अशोक कुमार प्रधान मोहनलाल महतो निशिकांत मंडल सुखलाल महती, सालूका जामुदा, विजय नायक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *