Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जैक 10वीं रिजल्ट : टॉप टेन में 7 लड़कियों ने लहराया परचम

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल के नतीजे बेहद खास रहे क्योंकि गढ़वा की गीतांजलि कुमारी ने स्टेट टॉपर बनकर झारखंड का नाम रोशन किया है। गीतांजलि के पिता उमेश पाल एक पारा टीचर हैं। वहीं, पाकुड़ की बेटी रितु कुमारी ने दूसरी रैंक हासिल की है। रितु के पिता गौतम पाल खेती-किसानी करते हैं, लेकिन उनकी बेटी ने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर परिवार और इलाके का नाम ऊंचा कर दिया है।

एक और खास बात यह रही कि इस साल के टॉप टेन में सात लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। इससे राज्य में लड़कियों की शिक्षा में बढ़ती भागीदारी और उनके हुनर की झलक मिलती है।टॉपर्स की सूची में तीसरे स्थान पर अमृता गुप्ता (प्रमोद कुमार साह की बेटी), चौथे पर पूजा कुमारी (सदानंद महतो की बेटी) और पांचवें स्थान पर प्रॉप वी हाई स्कूल तिलैया रंगाटांड के अमर कुमार शामिल हैं। कुल मिलाकर, इस साल का रिजल्ट झारखंड की बेटियों की कड़ी मेहनत और उनके हौसलों की जीत की कहानी कहता है।

ये भी बता दें कि आज शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई मैट्रिक की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। 1297 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च के बीच हुई थी, जिसमें 4 मार्च से 20 मार्च तक प्रैक्टिकल एग्जाम हुए थे। पहली पाली में 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी। इस बार छात्रों ने पिछले बार से अच्छा प्रदर्श किया है। वर्ष 2024 में 90.40 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जो बढ़कर इस बार 91.71 प्रतिशत हो गया। कोडरमा जिले में सबसे ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। वहीं सबसे कम गुमला से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *