Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर: धूमधाम से मनाया गया डॉग रोज का जन्मदिन, कौन है रोज जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

जमशेदपुर में एक अनोखा और दिलचस्प दृश्य देखने को मिला, जहाँ एक डॉग रोज का जन्मदिन बड़े धूम-धूमधाम से मनाया गया, जिसमें 300 से ज्यादा मेहमानों ने भाग लिया। यह समारोह किसी दूल्हे के लिए नहीं, बल्कि एक प्यारे डॉग के लिए था। दरअसल आज डॉग रोज का जन्मदिन है और इसकी मालकिन सपना सोना ने इसे अपनी बेटी की तरह मानते हुए इस खास दिन को भव्य रूप से मनाया। सपना सोना अपनी चार-पैरों वाली साथी को बहुत स्नेह और प्यार देती हैं, जैसे एक मां अपनी बेटी को देती है।

इस जन्मदिन के मौके पर 300 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था और सभी अपने साथ तोहफे भी लाए थे। डॉग रोज की पार्टी का आयोजन एक भव्य पांडाल में किया गया था, जहां शानदार तरीके से उसका स्वागत किया गया। पंडाल में जब डॉग रोज की एंट्री होती है, तो उसका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। मालकिन सपना सोना ने बताया कि यह उनका पहला अनुभव है जब किसी जानवर का जन्मदिन इस तरह धूमधाम से मनाया गया। डॉग रोज की आरती उतारने के बाद उसका केक काटने का आयोजन हुआ, जिसमें सपना सोना ने खुद भाग लिया और डॉग रोज को भी केक खिलाया।

यह एक भावनात्मक पल था, जिसे सभी ने बड़े चाव से देखा। सपना सोना ने कहा, “हम इस डॉग को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। यह जानवर इंसान से भी ज्यादा वफादार होते हैं, और हम इसकी वफादारी का सम्मान करते हैं।” उन्होंने सभी से अपील की जो लोग जानवरों से प्यार नहीं करते, उन्हें एक बार जानवरों से सच्चा प्यार करके देखना चाहिए, ताकि वे जान सकें कि ये बेज़ुबान जानवर कितने वफादार होते हैं। इस मौके पर, पार्टी में पहुंचे मेहमानों ने भी खुशी जाहिर की और कहा कि यह उनके लिए एक अनोखा अनुभव था। यह पहली बार है जब हम किसी जानवर के लिए बर्थडे पार्टी में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *