Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की प्रतिनिधि मंडल ने नए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे जी को शाॅल एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रतिनिधि मंडल ने शहर में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा पर होने वाली केंद्रीय समिति की तैयारीयों के बारे में विस्तृत रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया एवं समिति के प्रारूप एवं कार्य शैली की भी जानकारी समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया , दुर्गा पूजा इस वर्ष सितंबर माह में ही आयोजित होन वाली है। इसलिए तैयारी भी इस वर्ष पहले से करने की आवश्यकता है। दुर्गा पूजा में आने वाले विभिन्न समस्याओं के बारे में भी समिति के प्रतिनिधि मंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया।

श्री पीयूष पांडे जी ने समिति के प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त कराया की जिला प्रशासन पूर्व से बेहतर व्यवस्था समितियों को उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करेगी एवं केंद्रीय समिति के साथ परस्पर संवाद कर हर्षोल्लास के साथ आने वाले पर्वों को संपन्न करायेगीसमिति के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष परमात्मा मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, नंदलाल सिंह, भीष्म सिंह, प्रमोद तिवारी, शंभू मुखी, अशोक सिन्हा, नंद जी सिंह, विजय वर्धा, राघवेंद्र मिश्रा, आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *