Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधायक सरयू राय के प्रयास से चलन्त भोजनालय की शुरुआत, केवल 5 रूपए मे मिलेगा भोजन

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के प्रयास से श्री बालाजी अन्नपूर्णा मध्यान भोजन कार्यक्रम के तहत चलन्त भोजनालय की शुरुआत शहर मे किया गया। कदमा स्थित माँ रंकनी मंदिर मे इस चलन्त भोजनालय का विधिवत पूजा अर्चना किया गया। जिसके बाद इसे हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बता दें इस चलन्त भोजनालय मे दाल, भात, सब्जी और आचार केवल 5 रूपए मे उपलब्ध होगा। रोजाना यह वाहन जमशेदपुर अक्षेस एवं मानगो नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न बाजार इलाकों मे एक एक घंटे के लिए रुकेगी। जहां सभी जरुरतमंदों को भोजन मिलेगा, विधायक सरयू राय ने कहा की जरुरत के अनुसार आगे और वाहनो की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *