Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर : जीएसटी विभाग की टीम ने जैसूका कारोबारी के सभी ठिकानों पर की छापामारी…

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर शहर में जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने एक कारोबारी के सभी ठिकानों पर छापामारी की है. 24 घंटे तक चली इस छापामारी में टीम को करोड़ों की GST में गड़बड़ी मिली है. टीम ने कारोबारी के ठिकानों से जब्त दास्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामान अपने साथ ले गई है।

GST घोटाला

जमशेदपुर में GST घोटाला का मामला सामने आया है. जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार रोड में रहने वाले कारोबारी जैसूका के यहां जीएसटी विभाग की टीम ने छापामारी की. इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही. जैसूका के सभी ठिकानों पर 24 घंटे तक टीम ने छापामारी की, जिसमें कुल 20 सदस्य टीम जैसूका के अलग- अलग ठिकानों पर पहुंचे और कार्रवाई की है।

ओडिशा के खदानों में निवेश किया गया पैसा

जानकारी के मुताबिक GST विभाग के संयुक्त निदेशक सार्थक सक्सेना के निर्देश पर जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग के रौशन मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की गयी है. मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के जरिए 150 करोड़ से ज्यादा रुपये के जीएसटी बिलों का फर्जीवाड़ा किया गया है और इस फर्जीवाड़े से जुड़ा पैसों को ओडिशा के खदानों में निवेश किया गया है. सरायकेला के डोभो स्थिति रिवाह रिसॉर्ट में काला धन लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *