Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां : बुरुडीह के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में तिरंगा झंडा फहराकर दी गई सलामी

खरसावां प्रखण्ड अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने झंडोत्तोलन किया और झंडे को सलामी दी। इसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर हमारे देशभक्तों की शहादत, त्याग, समर्पण और कुर्बानी पर भावांजलि देने का है।

इससे पूर्व बच्चों द्वारा बुरुडीह गाँव में रैली निकाली गई। जहाँ बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत गाया गया और देश के महापुरुषों की जय जयकार नारे लगाए गए। झंडोंतोलन के बाद विद्यालय प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जहाँ संगीता, साक्षी, पार्वती, खुशी और रेणुका ग्रुप नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जिसे दर्शको द्वारा काफी सराहा गया। वहीं सोनिया तीयू और पूजा नायक के ग्रुप ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर एक छोटी बच्ची कक्षा द्वितीय की छात्रा अष्टमी प्रमाणिक ने देशभक्ति कविता पाठ की प्रस्तुति से लोगों को वाह वाह करने को विवश कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन तुषारकांति महतो ने दी। मौके पर ब्रज किशोर बेदिया, लक्ष्मण साहू, स्वागता सिंह, अनीशा लकड़ा, प्रशांत कुमार प्रधान,मौसमी दास, संध्या प्रधान समेत सैकडों बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *